
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बालिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे. बच्चों के दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर सूचना देने के बाद परिजन पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बच्ची को फंदे से उतारा, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि मृतका प्राची पिता धर्मेंद्र आजाद नगर क्षेत्र में रहती थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी और वह करीब एक महीने से स्कूल नहीं जा पा रही थी, हालांकि चार दिन पहले ही दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था. पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
