सरपंच हत्याकांड के गवाह को सड़क पर घेरकर गोली मारी

ग्वालियर। बन्हेरी गांव में पूर्व सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड के एक गवाह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला किया गया। गवाह अजब सिंह गांव के बाहर गुटखा खरीदने गया था। लौटते समय एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। हमले के दौरान अजब सिंह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी गोली उसके पेट और पीठ के बीच लगी। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को ग्रामीणों की मदद से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। रात करीब 12:30 बजे तक पुलिस घायल से पूछताछ का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।

आरोन थाना क्षेत्र स्थित बन्हेरी गांव पिछले कुछ सालों से खूनी रंजिश के कारण चर्चा में रहा है। कुछ साल पहले गांव के सरपंच विक्रम रावत की पड़ाव थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में करीब 12 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों में तत्कालीन ईपीएफओ कमिश्नर मुकेश रावत का नाम भी शामिल था। मुकेश रावत भी बन्हेरी गांव के निवासी हैं और मृतक सरपंच व उनके परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी।

Next Post

हाई कोर्ट बार इंदौर को सबसे युवा अध्यक्ष मिले, नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

Wed Feb 4 , 2026
इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के इतिहास में पहली बार 42 वर्षीय मनीष यादव अध्यक्ष बने हैं. वर्ष 1960 में बनी बार की कार्यकारिणी के बाद से अब तक वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं. उनके साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में […]

You May Like