
इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के इतिहास में पहली बार 42 वर्षीय मनीष यादव अध्यक्ष बने हैं. वर्ष 1960 में बनी बार की कार्यकारिणी के बाद से अब तक वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं. उनके साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया. कार्यकारिणी में अभिषेक तुगनावत उपाध्यक्ष, मनीष गडकर सचिव और अमित राज सहसचिव बने हैं. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राहुल पांचाल, तेजस जैन, अमन मालवीय, रश्मेंद्र सूर्यवंशी और अनिक जैन ने भी जिम्मेदारी संभाली. पदभार ग्रहण समारोह में अध्यक्ष मनीष यादव ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया.
