विश्व कैंसर दिवस पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हाईटेक हिस्टोपैथोलॉजी लैब शुरू

इंदौर। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में एडवांस्ड हिस्टोपैथोलॉजी लैबोरेटरी का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे मौजूद रहे.

लैब पूरी तरह ऑटोमेटेड और आधुनिक तकनीक से लैस है, जहां कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच अब पहले से ज्यादा तेज और सटीक तरीके से की जा सकेगी. पहले भी बायोप्सी जांच होती थी, लेकिन नए सिस्टम से रिपोर्ट मिलने में लगने वाला समय काफी कम होगा और निदान की गुणवत्ता बेहतर होगी. करीब आठ महीने की प्रक्रिया के बाद शासन ने लैब के रिनोवेशन और अपग्रेडेशन के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी, जिसे लंबे समय से पैथोलॉजी विभाग प्रयास कर रहा था. डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं, इससे कैंसर मरीजों को समय पर सही जांच मिलेगी और इलाज अधिक प्रभावी हो सकेगा. वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. मीना मित्तल ने शासन और कॉलेज प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि नई लैब से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी.

Next Post

पुणे में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का भीषण एक्सीडेंट, SUV ने पीछे से मारी टक्कर; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी ड्राइवर फरार

Wed Feb 4 , 2026
पुणे | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां पुणे में एक सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। घटना एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहाँ एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी बैक करते समय उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज […]

You May Like