प्रेम जाल में फंसा किशोरी की लूटी अस्मत

होटल कर्मचारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र एक होटल कर्मचारी ने पहले तो किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद उसकी अस्मत लूट ली। पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पुलिस के मुताबिक  मूलत: कटनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी 19 जनवरी से परिवार के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है और शहर में ही एक कपड़ा दुकान में काम करती हैं। जबलपुर आने के बाद वे ग्वारीघाट घूमने गई थी जहां उसकी मुलाकात सिहोरा निवासी साहिल चौधरी 20 वर्षीय से हुई जो एक होटल में काम करता हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई इसके बाद दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। दोस्ती चंद दिनों मेें प्यार में बदल गई। 23 जनवरी को जब किशोरी घर में अकेली थी तभी साहिल चौधरी पहुंचा और उसके साथ जबरस्ती दुष्कर्म किया। रेप के बाद युवक ने किशोरी से दूरी बना ली और बातचीत करना बंद कर दी। पीडि़ता ने अब थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

Next Post

डॉक्टर्स आज काली पट्टी बांधकर करेंगे काम, 22 को सामूहिक उपवास

Fri Feb 21 , 2025
जबलपुर। चिकित्सक महासंघ के बैनर तले एक बार फिर चिकित्सक आंदोलन की राह में चल पड़े हैं। दरअसल उच्च न्यायालय से आदेशित उच्च स्तरीय समिति का गठन ,कैबिनेट से पारित एनपीए का सही क्रियान्वयन, सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ 1 जनवरी 2016 से देना, उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित नेशनल टास्क […]

You May Like