महाराष्ट्र का रक्षा क्षेत्र को बड़ा बूस्ट, मिहान में सोलर डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए 223 एकड़ भूमि आवंटित

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: महाराष्ट्र के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MADC) ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड को मिहान एसईजेड में 223 एकड़ भूमि के लिए अनंतिम आवंटन पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कंपनी के प्रमुख सत्यनारायण नुवाल को यह पत्र प्रदान किया, और कहा कि यह भूखंड मिहान एसईजेड परियोजना का सबसे बड़ा भूखंड है।

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी राज्य में अत्याधुनिक रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण परियोजना स्थापित करने के लिए ₹12,080 करोड़ का भारी निवेश करेगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि इस परियोजना से सालाना 6,800 रोजगार सृजित होंगे। यह उपक्रम महाराष्ट्र के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूत करेगा।

कंपनी मिहान आर्थिक क्षेत्र में ₹680 करोड़ के अतिरिक्त निवेश से एक विमान और रक्षा उपकरण विनिर्माण केंद्र भी स्थापित करेगी, जिससे 875 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह मास्टरस्ट्रोक नागपुर को रक्षा विनिर्माण उद्योग में एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाएगा, जो विदर्भ की औद्योगिक प्रगति में बड़ा योगदान देगा।

Next Post

महिला वनडे विश्व कप में प्रतिका रावल का बड़ा कारनामा, 23 पारियों में 1000 रन पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Fri Oct 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 134 गेंदों पर 122 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर के […]

You May Like