बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिये सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी : मंत्री कुशवाह

ग्वालियर, प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिये उन्हें हर तरह की सुविधायें और सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। छात्र-छात्राओं को भी पूरी लगन के साथ पढ़ाई करना चाहिए ताकि वे जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकें।

उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने सोमवार को “सेवा-संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। गोल पहाड़िया स्थित हाईस्कूल में सेवा-संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिये अनेक सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, राजू पालैया, भगवान सिंह कुशवाह, अंजलि पालैया, यामिनी परांडे, संजीव पोतनीस, सत्यपाल जादौन, विनय शर्मा, गौरव बाजपेयी एवं प्राचार्य दिवारी लाल कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, जेसीबी और ट्रोला जब्त

Mon Oct 5 , 2026
ग्वालियर, कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने गत दिवस आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम भारस में अवैध खनन के मामले में कार्रवाई […]

You May Like