मराठा योद्धा दत्ताजी शिंदे की पुण्यतिथि पर नमन किया

ग्वालियर। वीर मराठा योद्धा दत्ता जी राव शिंदे के 266वे बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मराठा समाज के अमर कुटे ने कहा कि दत्ताजी राव शिंदे एक महान मराठा सेनापति थे जिन्होंने 1757-58 में पंजाब को अफगानों से बचाने में अहम भूमिका निभाई ओर 10 जनवरी 1760 में बुराड़ी घाट (दिल्ली के पास) निजीब खान रोहिल्ला के खिलाफ लड़ते हुए देश के ओर भगवा झंडे के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, उनकी वीरता और उनकी मृत्यु के बाद उनका प्रसिद्ध वाक्य बचेंगे तो ओर भी लड़ेंगे अमर हो गया । श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में सुरेश शिंदे, राजेंद्र शिंदे, श्रीमती दीपमाला पवार, मनोज मुटाटकर, अमित ठाकरे, अनिल शिंदे, माधव शिंदे, सुनील भदौरिया, भूषण नारले आदि शामिल हुए।

Next Post

सनातन संस्कृति और धर्म का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर : मंत्री राकेश शुक्ला

Sat Jan 10 , 2026
मेहगांव। आज महावीर कॉलोनी में सनातन धर्म और प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूजन कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सोमनाथ मंदिर सभी भक्तजनों और सनातन धर्म प्रेमियों के लिये आस्था […]

You May Like