सनातन संस्कृति और धर्म का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर : मंत्री राकेश शुक्ला

मेहगांव। आज महावीर कॉलोनी में सनातन धर्म और प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूजन कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सोमनाथ मंदिर सभी भक्तजनों और सनातन धर्म प्रेमियों के लिये आस्था का केंद्र है। सोमनाथ मंदिर को कई बार मुगलों ने धराशाई किया, आज फिर भी वह पूरे विश्व को धर्म और सनातन संस्कृति का संदेश देते हुए भारत का गौरव बढ़ा रहा है। सुंदरकांड पाठ का आयोजन राकेश कुमार त्यागी अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष गालव त्यागी ब्राह्मण समाज एवं उनके परिवार ने किया। कार्यक्रम में बंटी त्यागी, शरद त्यागी, केके शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, जगदीश तोमर चच्चू, राजेश शुक्ला, राघवेंद्र जादौन कई भक्तजन ने शामिल होकर राम नाम का रस पान किया एवं प्रसादी ग्रहण की।

Next Post

विदिशा-सागर दौरे से लौट कर सीएम डॉ यादव ने ली वीसी बैठक, दो चरणों में प्रदेशव्यापी स्वच्छ जल अभियान का ऐलान

Sat Jan 10 , 2026
भोपाल। विदिशा और सागर जिलों के दौरे के उपरांत भोपाल लौटते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेट हैंगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में 10 जनवरी 2026 से पूरे प्रदेश में स्वच्छ जल अभियान शुरू करने की घोषणा की गई। इस अभियान का उद्देश्य […]

You May Like