प्रगतिशील लेखक संघ सागर की रचना गोष्ठी में कवियों-शायरों ने किया सृजन पाठ

सागर:प्रगतिशील लेखक संघ,सागर की रचना गोष्टी अंकुर कॉलोनी मकरोनिया स्थित स्नेह भवन में संपन्न हुई, अध्यक्षता डॉ गजाधर सागर ने की और मुख्य अतिथि सुश्री डॉ शरद सिंह रही। गोष्ठी में पी आर मलैया,टीकाराम त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रधान, वृंदावन राय सरल, देवी सिंह राजपूत,ममता भूरिया,अमित आठिया, सी एल कंवल, मुकेश तिवारी,शरद सिंह, गजाधर सागर, क्रांति जबलपुरी, सतीश पांडे , पैट्रिस फुसकेले , देवेंद्र सिंघई इत्यादि कवियों और शायरों ने गीत, ग़ज़ल ,दोहे और कविताओं के माध्यम से रचना पाठ किया।

महासचिव पैट्रिस फुसकेले ने एक फरवरी को साहित्यकार महेंद्र फुसकेले के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश पांडे ने किया।अंत में दिवंगत कहानीकार ज्ञानरंजन एवं आलोचक वीरेंद्र यादव के निधन पर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।

Next Post

पद्मश्री आलोक मेहता ने सीएम डॉ. यादव को भेंट की मोदी राज के 25 वर्ष पर केंद्रित पुस्तक

Tue Jan 20 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल को अपनाते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में पद्मश्री आलोक मेहता द्वारा रचित पुस्तक ‘रिवॉल्यूशनरी राज […]

You May Like