महाराज बाड़ा पर दीवाली की आड़ में फिर कब्जा, लाखों में बिके फुटपाथ

ग्वालियर। हाईकोर्ट के आदेश है कि महाराज बाड़े पर किसी भी हालत में ट्रैफिक हॉकर्स और फुटपाथी दुकानदारों की वजह से बांधित न हो, लेकिन दीपावली की आड़ में नगर निगम के कतिपय लोगों और पुलिस की मिलीभगत से महाराज बाड़ा पर हॉकर्स का कब्जा हो रहा है। बाडे पर हालात ऐसे बन गये हैं कि आम राहगीरों का इन हॉकर्स द्वारा बीच सड़क पर लगाए टीम-टाम की वजह से निकलना तक मुश्किल है। ये हॉकर्स इतने बेखौफ हैं कि सड़क पर लाइन खींचकर फड़ का साइज और अपना नाम तक लिखने लगे हैं। आखिर ये किसकी शह पर कर रहे हैं। वैसे दो साल पहले दीपावली से पहले निगम के अफसरों ने बाड़े पर हॉकर्स को छूट दे दी थी। तभी से इन फुटपाथी दुकानदारों ने हर दीवाली परंपरा सी बना ली है। महाराज बाड़े के फुटपाथ इस दीवाली पर पांच लाख रुपए तक में बिकने की अटकलें हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती, अपने से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कोई भी दुकानदार अपनी पहचान बताकर मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है, रोजी रोटी का जरिया खतरे में पड़ने का खतरा जो है।

हालात यह है कि महानगर के इस सर्वाधिक व्यस्ततम क्षेत्र में हॉकर्स ने महाराज बाड़े के पार्क के चारों तरफ, ​विक्टोरिया मार्केट के सामने, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, गोरखी से आने वाली रोड, एसबीआई और डाकघर इमारत के आगे खाली जगह पर फुटपाथ पर दुकानें सजा ली है। त्योहार नजदीक आने के साथ यहां हॉकर्स की संख्या भी बढ़ने लगी है। कहा जा रहा है कि सात दिन बाद करवा चौथ तक यहां तिल धरने को जगह नहीं बिकेगी।

इनका कहना है 

बाड़े पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। आम लोगों को ट्रैफिक में कोई बाधा न आए और लोगों को रोजगार भी मिले, इसे ध्यान में रखकर काम करेंगे। निगम का मदाखलत अमला अपना काम कर रहा है।

–अभिषेक चौधरी, आयुक्त, नगर निगम

Next Post

उत्कृष्ट गरबा समितियां को दिया गया पुरस्कार 

Sat Oct 24 , 2026
बागली। सार्वजनिक नवदुर्गा समिति पीपरी के तत्वधान में नवदुर्गा उत्सव के दौरान गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पांच टीमों से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे प्रथम पुरस्कार मां सीता वन टीम ने जीता ,सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति ने 3333 रुपए देकर प्रथम विजेता टीम को सम्मानित किया […]

You May Like