
रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़ीहाई में दो बेटियों की शादी की तैयारी कर रहे परिवार के ऊपर अब समस्याओं का अंबार टूट पड़ा है. दरअसल घर में पूरा परिवार सोता रह गया और घर के अंदर घुसे आज्ञात चोरों ने जेबरातों से भारी अलमारी खेत में उठा ले गए. जहां अलमारी को तोडक़र उसमें रखे तकरीबन 15 लाख रुपए से ज्यादा कीमती सोने चांदी की जेवरात चुरा ले गए हैं. पीडि़त परिवार द्वारा घटना की शिकायत सेमरिया थाने में दर्ज कराई गई है पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों की पता तलाश शुरू कर दी है.
घटना के संबंध में पीडि़त नाग नथिले पाठक निवासी ग्राम कौड़ीहाई ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खेती किसानी का काम करते हैं और दो बेटियों की शादी की तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए वह सोने चांदी के जब रात बनवाकर अलमारी में रखे हुए थे. पीडि़त ने बताया कि बीते 22-23 अप्रैल की दरमियानी रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे इसी दौरान घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सभी दरवाजों में कुंडी लगा दी और जिस कमरे में अलमारी रखी थी वहां का ताला तोडक़र अलमारी को घर से तकरीबन 300 मीटर दूर खेत में उठा ले गए. जहां चोरों ने अलमारी तोडक़र उसके अंदर रखे तकरीबन 15 लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए. वहीं पीडि़त के पुत्र ने बताया कि 27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात भी उन्होंने तकरीबन आधा दर्जन लोगों को घर के आसपास संदेहास्यास्पद स्थिति में देखा था लेकिन डर के कारण वह घर के अंदर चले गए थे. उन्हें संदेह है कि यह वही लोग हैं जिन्होंने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पीडि़त परिवार पुलिस से चोरों को पकडऩे और जेवरात को वापस दिलाने की आस लगाए बैठे हैं.
