रुपया 23 पैसे टूटकर 88.35 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर

मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) सार्वजनिक और निजी बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से गुरुवार को रुपया 23.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.35 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा का यह अब तक का निचला स्तर है। इससे पहले बुधवार को यह 3.75 पैसे की बढ़त में 88.1150 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 88.1150 प्रति डॉलर के स्तर पर स्थिर खुला और इसके बाद इसमें पूरे दिन गिरावट रही। कारोबार की समाप्ति से पहले 88.49 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद अंत में यह 88.35 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

निजी तथा सार्वजनिक बैंकों ने आज डॉलर की खरीद बढ़ा दी। इस कारण रुपये पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से इसकी गिरावट कुछ कम रही। शेयर बाजार की तेजी ने भी रुपये को समर्थन दिया।

Next Post

चावल-चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़, दालों में तेजी

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के दाम बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में टिकाव रहा। चीनी और दालों में भी मजबूती रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर […]

You May Like