पीथमपुर धार में मिली पांच नाबालिग बालिकाएं

छिंदवाड़ा. थाना देहात के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांगीवाड़ा से लापता पांच नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने पीथमपुर धार से 24 घण्टे के भीतर ढूंढ निकाला. पुलिस ने पांचों बालिकाओं को परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांगीवाड़ा निवासी पांच नाबालिग बालिकाओं के परिजनों ने 21 सितंबर को थाना देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उनकी पांच नाबालिग बालिकाए घर से कहीं चली गई है. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थियों के घर जाकर परिजनों एवं आस पडोस के लोगों से पूछताछ की गई आस पास के सीसी कैमरे चैक किए . इस दौरान एक गुमशुदा नाबालिक बालिका के पास मोबाईल होने एवं चालू हालत में होने की जानकारी प्राप्त हुई सायबर तकनीक का उपयोग कर सायबर से उनका लोकेशन पीथमपुर सेक्टर 03 धार का होना पाए . इस पर पुलिस की टीम पीथमपुर धार रवाना और पुलिस टीम ने पीथमपुर पहुंचकर पांचों नाबालिक बालिकाएं को बरामद कर लिया. पूंछताछ करने पर बालिकाओं ने बताया कि घर में परिजनों द्वारा मोबाईल देखने, पढाई न करने, काम न करने को लेकर डांटने पर एक राय होकर पांचों सहेली घर में बिना बताए पीथमपुर काम करने चली गई थी. इस पर पुलिस ने पांचो नाबालिग बालिकाओं को छिंदवाड़ा ला लिया आ ैर उनकी काउंसलिंग करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया. इस कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी जीएस राजपूत , निरी. करिश्मा चौधरी, उनि हर्ष नागले, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि. सुरेन्द्र प्रताप यादव, म.आर. राजकुमारी, म.आर. प्रमीला, आर. ब्रजेश, सायबर सैल आर आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही.

चौकी सांवरी पुलिस ने नाबालिग को किया दस्तयाब ००००००

चौकी संावरी पुलिस टीम को नाबालिग गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने में मिली बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों सुपुर्द कर दिया. बता दे कि थाना प्रभारी लावाघोघरी आफताब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सावरी दुर्गेश तिवारी व टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को ढूंढ निकला जिसे विधिवत दस्तयाब कर उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया. इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सावरी दुर्गेश तिवारी, स.उ.नि नितेश ठाकुर,आरक्षक रविंद्र दुबे, आरक्षक विजय सनोडिया,महिला महिला सविता नागले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

अलग अलग मामलों में दो वर्षीय मासूम सहित चार लोगों की मौतें

Thu Sep 24 , 2026
छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो वर्षीय मासूम सहित एक युवक भी शामिल है, जिसने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर […]

You May Like