अलग अलग मामलों में दो वर्षीय मासूम सहित चार लोगों की मौतें

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो वर्षीय मासूम सहित एक युवक भी शामिल है, जिसने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुम्भपानी निवासी तक्ष पिता मनोज टेकाम उम्र 2 साल को बीते दिन अचानक तेज बुखार आया था। परिजन उसे उपचार के लिए मोहखेड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ देर बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं, पालामऊ निवासी राजेश पिता रामचरण पहाड़े (50) की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में उसकी मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य मामले में पातालेश्वर निवासी अनिल पिता सुमरन उम्र 45 साल की ब्रेन स्ट्रोक के बाद मौत हो गई। तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, मुरमारी निवासी सुशील पिता संतोष उइके उम्र 29 साल ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने चारों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का आवश्यक परीक्षण कराया है। पुलिस द्वारा संबंधित परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

नामचीन परिवारों के 11 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धराए, एक आरोपी फरार

Thu Sep 24 , 2026
ब्यावरा/कुरावर। थाना पुलिस द्वारा दिनांक 23 व 24 सिम्बर को रात्रि में हाईवे से लगे हुए कनक गार्डन में जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 11 जुआरियों को अभिरक्षा मे लेकर उनके कब्जे से 71500 रुपये , ताश पत्ते व ईऔन कार कीमती करीब 03 लाख रुपये की जप्त […]

You May Like