एम डी निधीष और ईडन ऐपल टॉम ने विदर्भ को रोका

नागपुर, 27 फरवरी (वार्ता) एम डी निधीष और ईडन ऐपल टॉम (तीन-तीन विकेट) और एनपी बासिल (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत केरल ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को एक बार फिर से मैच में वापसी करते हुए विदर्भ को पहली पारी में 379 के स्कोर पर रोक दिया।

विदर्भ ने कल के चार विकेट पर 254 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में 290 के स्कोर पर एनपी बासिल ने कल के शतकवीर दानिश मालेवार को बोल्ड कर केरल को बड़ी सफलता दिलाई। दानिश मालेवार ने 285 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्के लगाते हुए (158) रनों की पारी खेली। विदर्भ के स्कोर में पांच और रन जुड़ने के बाद ही बासिल ने यश ठाकुर (25) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। बल्लेबाजी करने आये कप्तान अक्षय वड़कर भी पिच पर अधिक देर तक नहीं टिक सके। ईडन ऐपल टॉम ने पहले यश राठौड़ (तीन) को आउट किया। अक्षय कारनेवार (12) और नचिकेत भूटे (32) रन बनाकर आउट हुये। अक्षय वड़कर (23) ईडन ऐपल टॉम ने आउट किया। केरल के गेंदबाजी आक्रमण के आगे विदर्भ की टीम ने आज 125 रन और जोड़कर अपने छह विकेट गवां दिये। विदर्भ ने 123.1 ओवर में 379 का स्कोर बनाया।

केरल की ओर से एम डी निधीष और ईडन ऐपल टॉम ने तीन-तीन और एनपी बासिल ने दो विकेट विकेट लिये। जलज सक्सेना ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

आप नेता खुद के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधानसभा में कर रहे हैं हंगामा: गोयल

Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि आप नेता अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधानसभा को […]

You May Like