दतिया में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं का डेरा, दिनभर चला चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला

दतिया/ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने आज शुक्रवार को होटल रतन रॉयल में बनाए गए भाजपा के दतिया उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसके बाद इन सभी पदाधिकारियों ने होटल साक्षी पैलेस में मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रमों में संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह सिकरवार एवं जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। दोनों कार्यक्रमों में इन नेताओं ने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय का संकल्प दोहराया।

Next Post

आर्मी जवान के घर से उड़ाए नगदी और कीमती जेवर,ग्रामीणों ने थाने पर दर्ज की शिकायत

Fri Jul 17 , 2026
पानसेमल। थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का सिलसिला क्षेत्र वासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।क्षेत्र के हुई पिछले महीनों की चोरी के खुलासे अभी तक नहीं हो पाए हे कि बीती रात्रि ग्राम चिखलदा में अब आर्मी जवान के सुने मकान पर चोरी की वारदात को […]

You May Like