भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

भैरुंदा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्राम लाड़कुई में आदिवासी समाज द्वारा चल समारोह एवं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें करीब 50 गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और सामूहिक नृत्य ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया. चल समारोह का शुभारंभ दशहरा मैदान से हुआ. रैली फॉरेस्ट रोड, बस स्टैंड और हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने से होते हुए हाईवे तक पहुंची. इसके बाद फॉरेस्ट रोड से पुन: दशहरा मैदान की ओर रवाना हुई. युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए. आकर्षक सजे रथ और भगवान बिरसा मुंडा की वेशभूषा में बालक ने लुभाया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गेंदराम बरेला, मंडल अध्यक्ष रमेश बरेला सहित अनेक आदिवासी नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. निर्मला बारेला ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों तथा समाज के स्वाभिमान के लिए जीवन समर्पित किया. इस दौरान कैलाश बारेला, दिलीप बारेला, मनीष जमरे, रवि सोलंकी, शोभाराम बारेला, रूपसिंह बारेला,हरिसिंह बारेला,गुपसिंग बारेला,अनूप बारेला, भूरला पटेल शामिल थे.

 

 

Next Post

शाहगंज में हुआ अखाड़े का शानदार प्रदर्शन

Tue Nov 17 , 2026
शाहगंज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सब्जी बाजार में अखाड़े का जंगी मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव थे एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने की. विशेष अतिथि हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनय भार्गव, नगर परिषद अध्यक्ष सोनम भार्गव, उपाध्यक्ष […]

You May Like