शाहगंज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सब्जी बाजार में अखाड़े का जंगी मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव थे एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने की. विशेष अतिथि हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनय भार्गव, नगर परिषद अध्यक्ष सोनम भार्गव, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष पं. नरेश त्रिवेदी थे.मुख्य अतिथि विधायक भार्गव का कमेटी द्वारा फूलमाला पहनकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया. जंगी मुकाबला में 10 टीमों ने भाग लिया एवं रात भर अखाड़े का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया. प्रथम पुरस्कार नसरुल्लागंज के अखाड़े को दिया गया.
