जबलपुर: उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने के प्रयासों पर सख्ती से लगाम लगाने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी ने सेमरा और भिड़की स्थित खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिहाज से खरीदी केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
एसडीएम ने समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारी को एफएक्यू क्वालिटी का ही गेहूं उपार्जित करने के निर्देश दिये। उन्होंने वास्तविक किसानों से ही खरीदी सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुये केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधकों से कहा कि व्यापारियों या बिचौलियों द्वारा किसानों के नाम पर गेहूं बेचने के प्रयासों की तत्काल सूचना दें, ताकि उनके विरुद्ध फौरन एक्शन लिया जा सके।
