पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न

दमोह। भारतीय जनता पार्टी, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल दमोह की मासिक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला कार्यालय सह मंत्री दिलीप चौरसिया तथा मंडल अध्यक्षराजेंद्र चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्यगण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, शक्ति केंद्र पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हमें बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाना है।

मंडल प्रभारी रानू नामदेव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहकर संगठन के कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पार्टी का विस्तार और जनसंपर्क निरंतर बढ़ता रहे।

 

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय, देवल कटारिया, मंडल महामंत्री अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, मंडल मंत्री राहुल पाठक, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती रितु पांडेय, श्रीमती बबली विश्वकर्मा, संतोष रोहित, कृष्णा राज, अखिलेश सिंह, अभिषेक सोनी, अखिलेश चौबे, हरिशंकर पाठक, सुनील राज, दीपक मिश्रा, पार्षद गणेश जाटव, पार्षद मोनू राजपूत, राजुल चौरहा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर बालक की तलाश कर परिजनों को सौंपा

Wed Aug 5 , 2026
छिंदवाड़ा. देहात थाना पुलिस ने लापता बालक की तलाश कर उसे 24 घंटे के भीतर ही ढूंढ निकाला और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि ग्राम मानियाखापा निवासी बालकिशन चन्द्रवंशी 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि 3 अगस्त की सुबह 10.00 […]

You May Like