
छिंदवाड़ा. देहात थाना पुलिस ने लापता बालक की तलाश कर उसे 24 घंटे के भीतर ही ढूंढ निकाला और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने बताया कि ग्राम मानियाखापा निवासी बालकिशन चन्द्रवंशी 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि 3 अगस्त की सुबह 10.00 बजे उसका बडा बेटा जिगर चन्द्रवंशी घर मानियाखापा से अपने स्कूल कुण्डालीकला के लिये गया था. शाम करीब 05 बजे स्कूल से सभी बच्चे आ एवं छोटा बेटा दक्ष भी आ गया किन्तु बडा बेटा जिगर नहीं आया तो छोटा बेटा दक्ष ने बताया कि आज तो जिगर स्कूल में दिखा ही नही है फिर लड़का जिगर की खोजबीन आसपडोस, कुंडालीकला स्कूल व गांगीवाडा व आसपास के क्षेत्र मे किया रिस्तेदारी में फोन लगाकर पूछा एवं उसके दोस्तों से पूछा तो कोई जानकारी नही मिली. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर गुम बालक जिगर चन्द्रवंशी की सघनता से तलाश की गई। इस दौरान बालक जिगर चन्द्रवंशी बस स्टैण्ड छिन्दवाडा में मिला जिसे थाना लेकर आया गया एवं पूछताछ में बताया कि जामसांवली हनुमान मंदिर के दर्शन करने चला गया था एवं किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं होना बताया है। इस पर पुलिस ने बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात जी. एस. राजपूत , सउनि राजेश रघुवंशी, प्र.आर. टीकाराम, सौरभ बघेल, आर. उमेश की विशेष भूमिका रही।
