
सारंगपुर। किसानी का कार्य करने के दौरान जहरीले जीव के काटने से किसान की मौत हो गई. परिजन मौके पर पहुंचे, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार ब्लाक के ग्राम अरनिया में सोमवार को खेत में काम करने के दौरान जहरीले जीव के काटने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पिता मानसिंह भिलाला किसानी का कार्य खेत पर कर रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जीव ने उसे काट लिया. घटना की जानकारी लगते ही तुरंत ही आसपास के लोग उन्हें पास के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां पर उपचार के पूर्व युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम के कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.
