आबकारी विभाग की कार्रवाई देशी शराब, हाथ भट्टी मदिरा और 1000 लीटर लहान जब्त 26 प्रकरण दर्ज

भोपाल। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने रविवार देर रात्रि में होटल और रेस्टोरेंट की जांच की गई. अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 26 प्रकरण दर्ज किए. वहीं, अवैध शराब के परिवहन और निर्माण से जुड़े मामलों में शराब, लहान और एक वाहन जब्त किया गया. इस कार्रवाई के लिए दो दल बनाये गए जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की. पहले दल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी शेखर लिखार की टीम ने भीम नगर की झुग्गी बस्ती से देशी प्लेन शराब के 52 पाव, कुल 9.36 बल्क लीटर, जब्त किए. इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. वहीं, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीमा कशीसिया की टीम ने टीलाजमालपुर निवासी रमेश अडवाणी के पास से तीन पहिया यात्री ऑटो में ले जाए जा रहे देशी शराब के 40 पाव जब्त किए. वाहन और शराब की अनुमानित कीमत 1,02,600 रुपये बताई गई है. आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल की टीम ने बगोनिया निवासी राहुल अहिरवार के पास से 600 मिलीलीटर हाथभट्टी मदिरा और 1000 लीटर लहान बरामद किया. इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. दूसरी टीम ने बैरागढ़ क्षेत्र में इंदौर-भोपाल रोड स्थित होटल रौनक, पटेल, द आर्क, किंग्स, क्लब कबाना और बिग चिल की जांच कर कार्रवाई की. सहायक जिला आबकारी अधिकारी शरद मिश्रा की टीम ने एमपी नगर स्थित होटल दिल्ली दरबार, होटल वाइड, होटल एवेन्यू और अरेरा कॉलोनी के कुसीन कल्चर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर उपायुक्त आबकारी केसी अग्निहोत्री और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया. कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी.

Next Post

निगम आयुक्त ने जूते से खुरचकर जांची सफाई की हकीकत

Mon Oct 26 , 2026
भोपाल। निगम आयुक्त ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी. रानी अवंतीबाई यातायात नगर, आनंद नगर, बायपास मार्ग और शाहपुरा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगह फुटपाथ के किनारे जमा मिट्टी को जूते से खुरचकर सफाई की स्थिति जांची. उन्होंने […]

You May Like