रेस्टोरेंट में उपद्रव, तोडफ़ोड़, भागकर कर्मचारियों ने बचाई जान

जबलपुर: सिविल लाईन स्थित रेस्टोरेंट में बदमाशों ने उपद्रव मचाया। तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दिलीप राम 30 वर्ष निवासी शॉप नम्बर जी 11 टेस्ट बड रेस्टोरेंट सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम लोहरगवां थाना सकरा जिला मुजफ्फर बिहार का निवासी है.

जबलपुर सिविल लाईन स्थित शॉप नम्बर जी 11 टेस्ट बड रेस्टोरेंट में काम करता है बीती रात लगभग 11-30 बजे रेस्टोरेंट में वह एवं उसका छोटा भाई अमरजीत राम, अभिषेक कुमार रेस्टोरेंट बंद करने के लिये रेस्टारेंट का सामान समेट रहे थे तभी अज्ञात 10-12 व्यक्ति रेस्टोरेंट पर मोटर सायकलों से आये और रेस्टोरेंट के अंदर आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे.

उसने पैसे देने से मना किया तो उसके एवं उसके भाई अमरजीत के साथ विवाद करने लगे, रेस्टोरेंट के अंदर किचिन का सामान उठाकर फैकने लगे एवं अमरजीत के साथ मारपीट करने लगे एक लडक़े ने कांच का गिलास फैककर अमरजीत को वायें हाथ में मारा, अमरजीत रेस्टोरेंट के बाहर भागा तभी उन लोगों में से 4-5 लोगों ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की मारपीट से उसे शरीर में चोटें आयीं रेस्टोरेंट में काम करने वाले उसके चचेरे भाई अभिषेक के साथ भी मारपीट कर शरीर में चोटें पहुॅचा दिये, उसने एवं अभिषेक ने रेस्टोरेंट से भाग कर अपनी जान बचाये अपने सेठ बरदान भल्ला को घटना की सूचना दी उक्त सभी 10-12 लोगों ने रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर लगभग 75 हजार रूपये का नुकसान किये।

Next Post

आठ साल के मासूम को लगा करंट, मौत

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत राजा बडख़ेरा में आठ साल के मासूम को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक नरेश कुशवाहा 35 वर्ष निवासी राजा बडख़ेरा ने बताया कि वह खेती किसानी करता है उसके 2 बच्चे हैं बेटी उम्र 4 वर्ष एवं बेटा नमन कुशवाहा 8 […]

You May Like