आठ साल के मासूम को लगा करंट, मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत राजा बडख़ेरा में आठ साल के मासूम को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक नरेश कुशवाहा 35 वर्ष निवासी राजा बडख़ेरा ने बताया कि वह खेती किसानी करता है उसके 2 बच्चे हैं बेटी उम्र 4 वर्ष एवं बेटा नमन कुशवाहा 8 वर्ष, नये मकान को देखने अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ गया था.

पुराने मकान में बेटा नमन अकेला था, कुछ समय बाद अपने पुराने मकान में आये देखा कि किचिन वाले कमरे में बेटा नमन जमीन पर पड़ा था और केबिल का ताला टूटा हुआ पड़ा था बेटे नमन की गर्दन, सीना एवं हाथ की उंगली में जलने के निशान थे नमन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गये थे नमन की मौत हो गई।

Next Post

महिला चोर पकड़ाई, 12 लाख का माल बरामद

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। चोर कोई नहीं बल्कि पीडि़ता की रिश्तेदार निकली जिसने पहले चाबी चुराई फिर बुरका और बिना बारिश रैनकोट पहनकर मोपेड से चोरी करने पहुंची थी। महिला ने लाखों के जेवरात और नगदी पार कर […]

You May Like