तहसीलदार के खिलाफ बंजारा समाज के युवाओं ने किया घेराव

सतवास। तहसीलदार अरविंद दिवाकर पर बंजारा समाज के युवाओं ने और अन्य आवेदकों द्वारा जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है बंजारा समाज और परेशान आवेदक गण की मांग है जब तक तहसीलदार को निलंबित नही किया जाता है जब तक हम धरना और चक्का जाम करेंगे बंजारा समाज के 20 हजार से ज्यादा लोग सतवास तहसील एरिया में निवास करते है और सभी लगभग गरीब तबके से आते है तहसीलदार को निलंबित करने की मांग खंडवा – बागली के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंग सेंधव से फोन पर बंजारा समाज के नेताओ ने की जिस पर सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वश्त किया है अरविंद दिवाकर को शीघ्र हटाया जावेगा पर समाज के लोग और आम जन बिना निलंबन किये जाने बगैर को तैयार नही है

2 .जांच करेंगे और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे , वही जो कार्रवाई हुई है वह किस तरह से की गई इसे जांचेंगे

एस डी एम – कन्नौद कृष्णकांत तिलवारे

3.मेरे संज्ञान में तहसीलदार की और भी शिकायत है इस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को हटाने के लिए कलेक्टर को बताया जावेगा — सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल खण्डवा

4. मेरे ऊपर रेती के अवैध कारोबार का आरोप लगाया गया जबकि मेरे पास न तो ट्रैक्टर है न ही कोई किराए का वाहन में गरीब परिवार से आता हु और पिछड़े वर्ग से हु मुझे तहसीलदार अरविंद दिवाकर ने प्रकरण खत्म करने के नाम पर 1 लाख रुपये तहसील बुलाकर मांगें

भाजपा नेता संजय बंजारा

Next Post

पत्रकारों ने थाने का घेराव किया, विधायक चौरे ने एसपी को लिखा पत्र

Tue Sep 16 , 2025
सौसर। क्षेत्र में पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय शब्दों के प्रयोग का मामला अब राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बन गया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विधायक विजय चौरे ने जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोषियों पर तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। […]

You May Like