शिवपुरी से 500 भक्तों का जत्था रवाना होगा गोवर्धन की दंडौती परिक्रमा लगाने

शिवपुरी: शिवपुरी की राधा रानी सेवा समिति की ओर से विशाल सामूहिक गोवर्धन जी की दंडवती परिक्रमा द्वितीय बार गोवर्धन (गिरिराज जी) मथुरा में होने जा रही है। इसी विशाल दंडवती परिक्रमा के आयोजन को लेकर शिवपुरी शहर के स्थानीय जल मंदिर मैरिज हॉल में बैठक का आयोजन किया गया।

समिति के गौरव गुप्ता एवं मनीष गोयल ने बताया कि 30 दिसंबर को सर्वप्रथम गिरिराजजी गोवर्धन में कार्यक्रम स्थल राधा रानी सेवा सदन में जय हनुमान चालीसा श्री बागेश्वर धाम भक्त मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा और 31 दिसंबर बुधवार को प्रातः 8 बजे से दंडवती परिक्रमा प्रारंभ की जाएगी सामूहिक दंडवती परिक्रमा पूर्णतः निःशुल्क है।

परिक्रमा लगभग 500 भक्तों के साथ लगाने की सहमति प्रदान की गई। है। मुख्य रूप से दंडवत परिक्रमा के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा एवं सह संयोजक रिंकू पुजारी नोहरी वाले हैं जो इस दंडोती एवं हनुमान चालीसा पाठ का पूरा खर्चा बहन करेंगे । परिक्रमाधारियों के ठहरने रुकने भोजन प्रसादी की व्यवस्था पूर्ण निशुल्क है। समिति के गौरव गुप्ता ने बताया की परिक्रमा बालों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही किसी प्रकार की कोई रसीद काटी जाएगी।

Next Post

देवी धाम में आज से 18 तक बंद रहेगा रोपवे

Tue Dec 9 , 2025
रेहटी/सलकनपुर. देवी धाम सलकनपुर में दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सुगम यात्रा के लिए संचालित रोपवे का परिचालन आज से 18 दिसंबर तक अस्थाई रूप से बंद रहेगा. कन्वेयर रोपवे सर्विस सलकनपुर के प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि रोपवे की मुख्य रस्सी (रोप) बदलने और अन्य […]

You May Like