बीएचईएल के दो अधिकारियों को मिला हिंदी सेवी सम्मान

भोपाल: मध्‍यप्रदेश राष्‍ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित हिंदीतरभाषी हिंदी सेवी सम्मान वर्ष 2025 का भव्य आयोजन भोपाल स्थित हिंदी भवन, श्यामला हिल्स परिसर में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने की।

इस वर्ष बीएचईएल, भोपाल के दो बंगला भाषी अधिकारियों—गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी) तथा जे. चटर्जी, महाप्रबंधक (हायड्रो)—को सम्मानित किया गया। उन्हें राज्यपाल द्वारा स्मृति चिह्न, शाल और श्रीफल भेंटकर अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें राजभाषा कार्यान्वयन, गहन तकनीकी क्षेत्रों तथा डिजिटलीकरण में हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग हेतु प्रदान किया गया।

यह सम्मान प्रतिवर्ष उन हिंदीतरभाषी हिंदी सेवियों को दिया जाता है, जिन्होंने केंद्रीय सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों और बैंकों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर समिति के मंत्री संचालक कैलाशचंद्र पंत, उपाध्यक्ष रंजना अरगड़े, सहायक मंत्री डॉ. संजय सक्सेना, बीएचईएल भोपाल से प्रबंधक (मासं.-रा.भा) पूनम साहू सहित बड़ी संख्या में हिंदीप्रेमी उपस्थित रहे। समारोह ने न केवल हिंदी के प्रचार-प्रसार को नई दिशा दी, बल्कि हिंदीतरभाषी सेवियों के योगदान को सम्मानित कर उन्हें प्रेरणा भी प्रदान की।

Next Post

Bhel भोपाल ने विक्रेताओं को सशक्त बनाने आयोजित किया ग्रीनको प्रमाणन प्रशिक्षण सत्र

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल।भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल इकाई ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से अपने विक्रेताओं के लिए ग्रीनको प्रमाणन प्रणाली पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सोहेल खान पठान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बीएचईएल की सतत विनिर्माण और पर्यावरण […]

You May Like