बिहार में जीत का जिले भर में जश्न एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

ब्यावरा। बिहार विधानसभा चुनाव के शुक्रवार को आये परिणाम में एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत से जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं खुशी की लहर दौड़ पड़ी. नगर, कस्बे, ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-ढमाके के साथ विजयी जुलूस निकाले गये. मिठाई बांटकर जीत की बधाई दी.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आये. मतगणना के रुझान जानने सुबह से ही टीवी चालू हो गये.

जैसे-जैसे मतगणना के रुझान आते गये और भाजपा के एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलना शुरु हुई वैसे-वैसे कायकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

चौराहा पर की आतिशबाजी

ब्यावरा में सुबह से ही कार्यकर्ताओं के द्वारा जीत की खुशी का जश्न मनाना शुरु कर दिया गया था. दोपहर बाद पीपल चौराहा पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसी प्रकार राजगढ़, सुठालिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर सहित जिले भर में कार्यकर्ताओं ने जीत का जमकर जश्न मनाया. वक्ताओं ने कहा कि एक बार फिर आमजन ने भाजपा की केन्द्र सरकार की नीतियों, आमजन के हित एवं लाभकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए अपनी मुहर लगाई है. बिहार में भाजपा के एनडीए गठबंधन को भारी जीत दिलाई है.

Next Post

युवा उत्सव का भव्य समापन, भोपाल ओवरऑल चैंपियन

Fri Nov 14 , 2025
भोपाल। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में तीन दिवसीय अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन ने की। विशिष्ट अतिथि […]

You May Like