युवा उत्सव का भव्य समापन, भोपाल ओवरऑल चैंपियन

भोपाल। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में तीन दिवसीय अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनोज अग्निहोत्री, प्रोफेसर विवेक शर्मा और प्रोफेसर पवन मिश्रा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। कुलगुरु ने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में कुल बाईस विधाओं में भोपाल ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। समूह नृत्य और लोक नृत्य में जयवंती हक्सर पीजी महाविद्यालय बैतूल प्रथम रहा। एकल नृत्य शास्त्रीय में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय शिक्षक विभाग और माइम में जयवंती हक्सर बैतूल ने बाजी मारी। मिमिक्री में हरदा डिग्री महाविद्यालय तथा स्किट में संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय भोपाल प्रथम रहे।

गायन, चित्रकला, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, वाद विवाद और प्रश्न मंच सहित विभिन्न विधाओं में एमएलबी, एमआरसी श्यामपुर, बीएसएसएस, शासकीय हमीदिया और अन्य संस्थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रैली प्रतियोगिता में सीहोर प्रथम रहा।

कार्यक्रम उत्साह, प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का सशक्त मंच साबित हुआ।

Next Post

आइटेल ने पेश किया 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के साथ ए90 लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) प्रौद्योगिकी ब्रांड आइटेल ने अपने लोकप्रिय ए90 लिमिटेड एडिशन का नया 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए “पावर और प्राइस” का आदर्श संतुलन प्रस्तुत करता है। आइटेल ए90 लिमिटेड एडिशन को धूल, पानी और […]

You May Like