
छतरपुर। आयोजित स्वदेशी मेले के सांस्कृतिक मंच पर पंडित मोतीलाल विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीराम स्तुति प्रस्तुत कर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बन गया।
इस प्रस्तुति का मार्गदर्शन ज्योति पायासी द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने सुसंगठित और प्रभावशाली तरीके से स्तुति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष शुक्ला, राम जी, प्रिंस, आकांक्षा, पल्लवी, विकास, विपिन, रेखा और स्वाति सहित बड़ी संख्या में विधि के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राकेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय परंपरा और संस्कारों के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियों के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
