पीएम के 12 साल: नारी सशक्तिकरण को नई गति मिली, महिलाएं राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में शामिल हुईं- सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी तू नारायणी की भावना को आगे बढ़ाते हुए पिछले 12 वर्षों में देश में नारी सशक्तिकरण के महाअभियान को नई गति और नई शक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण भागीदार बनी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने भी बेटियों, बहनों और माताओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला बनकर हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है।
डॉ. यादव ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक, जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक और घर से लेकर सीमा तक महिलाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता का परचम लहरा रही हैं तथा देश की प्रगति में अहम योगदान दे रही हैं।

Next Post

32 की उम्र में किए 31 अपराध, गैंगस्टर पर लगा रासुका

Fri Jun 12 , 2026
जबलपुर: 32 की उम्र में 31 अपराध करने वाले गैंगस्टर छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे पर एनएसए की कार्रवाई कर दी गई है। एसपी सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने एनएसए वारंट जारी किया । जिसमें भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दर्ज की।विदित हो कि 10 जून को अति. […]

You May Like