बैतूल से तेलंगाना तक पीछा: ग्रीन सिटी में चोरी करने वाला 19 वर्षीय शातिर आरोपी चढ़ा गंज पुलिस के हत्थे

बैतूल: बैतूल जिले की गंज थाना पुलिस ने ग्रीन सिटी कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 90 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रीन सिटी सेक्टर-बी निवासी गोविंदराव मोकलकर ने 15 अप्रैल 2026 को थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान सोनु उइके (19) निवासी ओझाढाना, गंज के रूप में हुई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम तेलंगाना पहुंची और जागित्याल आम मंडी क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से सोने के कान के टॉप्स, चांदी की पायल, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, दो चांदी के सिक्के और सोने के 34 मोती बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Next Post

गेहूं उपार्जन अवधि बढ़ी, अब 28 मई तक होगी खरीदी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Thu May 21 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में गेहूं उपार्जन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं खरीदी […]

You May Like