सौ करोड़ से निर्मित आईएसबीटी का पांचवी बार टेंडर जारी

इंदौर:आईडीए ने आईएसबीटी के पांचवी बार टेंडर जारी किए है, जिसकी कल अंतिम तारीख है. इसके दो दिन बाद मालूम पड़ेगा कि टेंडर में किसी ने भाग लिया है या नहीं. पूर्व में चार बार टेंडर जारी हुए थे, लेकिन चौथी बार में ग्वालियर कंपनी ने भाग लिया था, लेकिन अनुभव और संचालन की शर्तो पर खरी नहीं उतरी थी.आईडीए ने पांचवी बार शर्तो में संशोधन कर टेंडर जारी किए थे और 10 मार्च टेंडर भरने के अंतिम तारीख है. आईडीए ने पांचवी बार के टेंडर में 20 साल की लीज और 5 साल का एक्सटेंशन दिया जाएगा. आईएसबीटी को 10 करोड़ रूपए सिक्युरिटी डिपाजिट, टेंडर में न्यूनतम 4 करोड़ रुपए और उस पर राशि का 1 प्रतिशत प्रति माह लीज रेंट के साथ आवेदन में 10 लाख रुपए प्रतिभूति राशि जमा करने की शर्त है.

आईडीए को उम्मीद है कि इस बार टेंडर में शर्त में बदलाव कर न्यूनतम राशि और अन्य शर्तो में बहुत बदलाव कर दिया है, जिससे आसानी से कंपनियां भाग लेने आ सकती है. ध्यान रहे कि आईडीए ने 100 करोड़ की लागत से एमआर- 10 कुमेड़ी में 15 एकड़ जमीन पर आईएसबीटी का निर्माण किया है. आईडीए ने पूर्णतः वातानुकूलित भव्य बस स्टैंड बनाया है. बस स्टैंड से एक दिन में 1440 बसों का आवागमन हो सकता है. बसों और उनके ड्राइवर कंडक्टर के ठहरने से लेकर रेस्त्रां तक की व्यवस्था की गई है. 40 से ज्यादा टर्मिनल और मेट्रो से कनेक्टिविटी तक दी गई है. साथ ही बस स्टेंड पर 38 दुकानें, 16 रेस्टोरेंट की जगह और पहलू मंजिल पर 25 से ज्यादा कंपनियों के ऑफिस संचालित करने की जगह भी है.

प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि आईएसबीटी शुरू करें
आईडीए पर जिला प्रशासन का दबाव था कि आईएसबीटी शुरू करें. पूर्व में तय भी हो चुका था कि शुरू में 250 बसों का संचालन किया जाएगा और फिर धीरे धीरे बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. यह बात अलग है कि आईएसबीटी का संचालन शुरू नहीं हो सका और बसों का संचालन अभी तक शुरू नही हो सका है.

आईडीए को रहा रखरखाव करना पड़ रहा महंगा
आईडीए को आईएसबीटी के रखरखाव करना महंगा पड़ रहा है. सूत्रों के अनुसार बस स्टेंड की सुरक्षा और परिसर में 24 घंटे 20 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड तैनात है. साथ बस स्टैंड बिल्डिंग और अन्य संसाधनों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था पर अलग लाखों रुपए खर्च हो रहे है. यदि मेंटेन नहीं किया तो सौ करोड़ के संपत्ति धूल खाकर खराब होने लगेगी.

Next Post

राजबाड़ा पर मना भारत की जीत का जश्न

Mon Mar 9 , 2026
इंदौर: दिन में राजबाड़ा चौक जहां रंगपंचमी में रंगा वहीं रात में भारत की जीत के जश्न में रंग गया. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां जुटे. ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया. देर इस दौरान जमकर आतिशबाजी […]

You May Like

मनोरंजन