
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को सागर जिले की नरयावली विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 63.41 करोड़ रुपये की लागत वाले 75 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 41.20 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 22.21 करोड़ की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया जायेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोर्ड परीक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।
