जनसुनवाई में पहुंचीं शाहगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ पर लगाए मनमानी के आरोप

शाहगढ़। शाहगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधा खटीक सभी पार्षदों के साथ जनसुनवाई में पहुंचीं और कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से नगर परिषद के अधिकारी विनय मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

नगर परिषद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीएमओ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य नहीं करते और न ही अध्यक्ष एवं पार्षदों की बातों को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कार्यों में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधा खटीक पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग दोहराई।

Next Post

मालवा उत्सव की उपलब्धि पर डाक कवर जारी

Tue May 12 , 2026
इंदौर। लोक संस्कृति मंच के मालवा उत्सव के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने मालवा उत्सव पर 11 मई को डाक कवर जारी किया। कपिल जैन ने बताया कि इन पच्चीस वर्षों मे लोक संस्कृति मंच ने सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में मालवा उत्सव के माध्यम […]

You May Like