मालवा उत्सव की उपलब्धि पर डाक कवर जारी

इंदौर। लोक संस्कृति मंच के मालवा उत्सव के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने मालवा उत्सव पर 11 मई को डाक कवर जारी किया।

कपिल जैन ने बताया कि इन पच्चीस वर्षों मे लोक संस्कृति मंच ने सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में मालवा उत्सव के माध्यम से लोक संस्कृति लोक कला व परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने हेतु एक अनूठे एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद शंकर लालवानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर संभाग श्री अजय जी सहायक निदेशक ओम प्रकाश चौहान भी मौजूद थे। इन सब की उपस्थिति में डाक कवर का अनावरण किया गया ।यह एक बार ही जारी होता है यह डाक कवर भारतवर्ष में अनेक म्यूजियम में रखा जाता है साथ ही विदेशों में कल्चरल एक्सचेंज के तहत दिया जाता है और देश में डाक संग्रहण करने वाले भी इसे अपने संग्रहण में रख सकते हैं

Next Post

गर्मी को दी मात, 20 जंबो कूलरों के एसी कवच में निकली अनोखी बारात

Tue May 12 , 2026
इंदौर। भीषण गर्मी के बीच इंदौर में एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। सयाजी होटल पहुंची इस बारात में लंबा शामियाना लगाया गया था, जिसके दोनों ओर 20 से ज्यादा जंबो कूलर लगाए गए थे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like