दमोह जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सुलह से मामलों का होगा निराकरण

दमोह। जिला न्यायालय दमोह में आज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी की अध्यक्षता में किया गया।

आपसी सुलह-समझौते के आधार पर आयोजित इस लोक अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, संबंधित विभागों के अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पंडित मुकेश पांडे, अधिवक्ता मनीष नगाइच, सीएसपी एच.आर. पांडे, विद्युत विभाग से मोतीलाल साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुछ न्यायालय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Next Post

10 दिन पुरानी ब्रेड से बनाए जा रहे थे सैंडविच, आयुर्वेदिक कॉलेज की कैंटीन को नोटिस जारी

Sat Sep 12 , 2026
भोपाल। पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर की कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी कई कमियां मिलीं. नवीन कैंटीन में करीब 10 दिन पहले बेस्ट बिफोर अवधि खत्म हो चुकी सैंडविच ब्रेड […]

You May Like