जबलपुर: आयुध निर्माण खमरिया के वेस्टलैंड में 1 साल से डेरा जमाए मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया।वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया कि करीब 50 किलो वजनी और साढ़े पांच फीट लंबा मगरमच्छ का एक से डेढ़ साल से डेरा था।
खतरे की आशंका को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन उसे पकडने का निर्णय लिया, इसके बाद वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम ने तालाब में ट्रेप लगाया।जिसके बाद मगरमच्छ पिंजरे में फंस गया। मगरमच्छ को परियट नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
