कांग्रेस ने बनाई प्रदेश स्तरीय ओबीसी समिति

विशेष संवाददाता भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है।

समिति का उद्देश्य ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक उन्नति को बढ़ावा देना, उसके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना तथा राजनीतिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस समिति में अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, हीना कांवरे, सिद्धार्थ कुशवाहा, दिनेश गुर्जर और राजकुमार पटेल को शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष समिति में पदेन सदस्य रहेंगे।

कांग्रेस की इस पहल का उद्देश्य ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पार्टी के प्रयासों को मजबूत करना तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में इस वर्ग को उसका उचित प्रतिनिधित्व दिलाना है।

Next Post

सिब्बल ने संघ प्रमुख के बयान पर पलटवार किया 

Sat Oct 24 , 2026
नई दिल्ली, संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा विजयदशमी संबोधन में उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने संघ प्रमुख के आरोपों को खारिज करते हुए इसे काल्पनिक डर पैदा करने का प्रयास बताया है. सिब्बल ने कहा कि भारत का विपक्ष […]

You May Like