मक्सी रोड पर ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर यात्री की मौत

उज्जैन। आधी रात को ई रिक्शा से गणेशपुरा जा रहे झारडा के युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। रिक्शा का चालक घायल हुआ है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

झारडा के ग्राम नलखेड़ा से सुमेर पिता रमेश 35 साल उज्जैन आया था। आगर रोड पर बस से उतरने के बाद रात 12 बजे के लगभग वह ई रिक्शा में सवार होकर मक्सी रोड स्थित गणेशपुरा जा रहा था। रिक्शा चालक लीलाधर पिता कनीराम सोलंकी निवासी कोठी लाइन मक्सी रोड सब्जी मंडी तक पहुंचा था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही रिक्शा पलटी खा गया। टक्कर मारने वाला वहां मौके से भाग निकला। दुर्घटना की जानकारी लगते ही रात 12.30 बजे माधव नगर थाना पुलिस मक्सी रोड सब्जी मंडी पहुंची और दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सुमेर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रिक्शा चालक का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। रात में ही परिजन उज्जैन पहुंच गए थे गुरुवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है इस दौरान सामने आया कि मृतक उज्जैन में रिश्तेदारों से मिलने के लिए आया था। पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लग रही है।

Next Post

हाईकोर्ट सख्त: गंभीर रूप से झुलसी जिनी झाला को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजने के आदेश

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर. हादसे में गंभीर रूप से झुलसी युवती जिनी झाला के इलाज को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए. जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए कि जिनी झाला को तत्काल एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद के जाइडस हॉस्पिटल […]

You May Like