जहरीली शराब: सागर के इतिहास में पहली बार बंडा थाने का पूरा पुलिस स्टाफ बदला

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जहरीली शराब प्रकरण के बाद एक साथ पूरा का पूरा थाना लाइन अटैच कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा बण्डा शाहगढ क्षेत्र मे जहरीली-अवैध शराब के मामले मे लगभग पंद्रह दिन बाद पुलिसकर्मियो को प्रशासनिक दृष्टिकोण से रक्षित केंद्र की रवानगी दे दी है। आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश में उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल बदले गए हैं। आदेश में इसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश तक किया गया अस्थायी स्थानांतरण बताया गया है।

बंडा थाना सहित आसपास की पुलिस चौकियो में पहले से पदस्थ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र सागर भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र सागर और जिले के दूसरे थानों से पुलिसकर्मियों को बंडा थाने में पदस्थ किया गया है। बंडा की चौकी गूगरा, चौकी बरा और अन्य स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है।आदेश के मुताबिक मुन्नालाल धुर्वे, आदिल खान, रामू प्रजापति, शिवम कुमार दुबे, प्रदीप सिंह राजपूत, जिनेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गौंड, भोलानाथ, राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी, विक्रम सिंह, अरविन्द पांडे, देवेन्द्र वैद्व, विनोद पटैल, शरद तिवारी सहित कई पुलिसकर्मियों का वर्तमान कार्यस्थल बदला गया है।इसी क्रम में पूजा अहिरवार, प्रमोद कुमार बागरी, पवन कुमार, शेख आबिद, दुर्मिल गौतम, मणीशंकर, सुशील राब, जितेन्द्र कुमार दुबे, प्रकाश यादव, दिनेश गौत्तम, प्रदीप कास्दे, सोहित सिंह गौड और नरेश कुमार जाटव के भी नवीन कार्यस्थल निर्धारित किए गए हैं। आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटैल, सोवरन यादव, विनय कुमार तिवारी, सतबंत सिंह राजपूत, रूचि राजपूत, शारदा धुर्वे, आदित्य कुमार नायक, दशरथ अहिरवार, नीलिका खरे, नरेन्द्र अहिरवार, नीलेश सींग, दिनेश कुर्मी, पंकज सिंह सिकरवार, छोटेलाल, मनीष कुमार अहिरवार, रामकुमार पटैल और श्रुत कुमार तिवारी सहित अन्य आरक्षकों के कार्यस्थल बदले गए हैं।इसके साथ ही हेमराज पटैल, सुषमा कुर्मी, प्रियंका जैन, प्रदीप बिरथरे, घनश्यामदास नायक, निकिता राजपूत, राहुल सिंह राय, योगेश राज, गीता घोष, अनिल वर्मा, अजय यादव, रक्षा बिदुआ, यशवंत सिंह राजपूत, अनिल गौतम, सुष्मिता खटीक, अमन स्वामी, प्राची दांगी और खुशबू यादव को भी नवीन पदस्थापन दी गई है।तो वही बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इकाई में आमद हुए नए आरक्षकों को भी अलग-अलग थानों में भेजा गया है। इनमें सुरेश देवदा, मो. आसिफ खान, बहादुर डाबर, लवकुश राठौर, सोनू रजक, दीपांशु, चित्रांश कुमार भास्कर, प्रवेश अहिरवार, अनिल धाकड़, गौतम जाटव, दिनेश द्वामर, संजय श्रीवास्तव, राजकुमारी प्रजापति, नरेन्द्र रावत, अर्चना अहिरवार, साजिल खान, शशि दीक्षित और आरती सिंह राजपूत शामिल हैं। इनमें कई आरक्षकों को बंडा थाना भेजा गया है। सागर जिले के इतिहास मे भी ऐसा पहली बार हुआ कि बंडा में केवल कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ, बल्कि थाना स्तर पर पुलिस बल की संरचना ही बड़े पैमाने पर बदली गई है। पुराने कर्मचारियों के स्थान पर दूसरे थानों और रक्षित केंद्र से नए पुलिसकर्मियों की आमद होगी। इससे बंडा थाना और उससे जुड़ी चौकियों में आने वाले दिनों में पुलिसिंग का नया सेटअप नजर आएगा। पुलिस अधीक्षक के आदेश में इन तबादलों को सीधे तौर पर जहरीली शराब प्रकरण में दोषी पाए जाने की सजा या “लाइन हाजिर” की कार्रवाई नहीं बताया गया है। आधिकारिक दस्तावेज में स्पष्ट शब्दों में “प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक” वर्तमान कार्यस्थल से नवीन कार्यस्थल पर भेजे जाने का उल्लेख है। इसलिए इस आदेश का सीधा अर्थ बड़े पैमाने पर प्रशासनिक स्थानांतरण है।

Next Post

खार्कीव के पोल्नाया, नोवोअलेक्सांद्रोव्का पर रूस का कब्जा: रक्षा मंत्रालय

Mon Sep 21 , 2026
मॉस्को, 21 सितंबर (स्पूतनिक) रूस की सेना ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र में पोल्नाया और नोवोअलेक्सांद्रोव्का बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ” सेवर सैन्य समूह की टुकड़ियां खार्कीव क्षेत्र में गोलाबंदी सख्त कर […]

You May Like