बिलकिसगंज. पुलिस ने 18 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 17 लाख 90 हजार रुपए नकद, 9 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया गया.
बिलकीसगंज के ओमप्रकाश तिवार ने 1 जूनको रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली से बताया. कहा कि उनकी होम लोन सब्सिडी 2 लाख 67 हजार 119 रुपए आनी है. इसके लिए एक्सिस बैंक में खाता खुलवाना होगा. साथ ही लोन भी लेना पड़ेगा. आरोपी ने ओमप्रकाश से आधार कार्ड, पैन कार्ड और एसबीआई पासबुक की फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाई. इसके बाद ओमप्रकाश ने 31 मार्च 25 को एचडीएफसी बैंक सीहोर से लोन लिया. यह रकम उनके एसबीआई खाते में आई. आरोपी ने कहा कि यह रकम एक्सिस बैंक खाते में डालनी होगी। ओमप्रकाश ने 2 अप्रैल, 24 अप्रैल और 2 मई को तीन बार में कुल 17 लाख 97 हजार 449 रुपए ट्रांसफर कर दिए. बाद में पता चला कि यह रकम किसी और खाते में गई. इस तरह उनके साथ करीब 18 लाख की ठगी हुई. शिकायत पर थाना बिलकिसगंज में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
तकनीकी और भौतिक साक्ष्य के आधार पर जांच में पता चला कि आरोपी ने गाजियाबाद से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. टीम ने गाजियाबाद जाकर अफजल, उम्र 32 साल, निवासी यमुना विहार, थाना भजनपुरा, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है.
