सीहोर. सहकारिता समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्टर डॉ. बालागुरू के. को सीएम के नाम अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया है. सहकारिता कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगे नहीं मानी जाती है तो वह मुख्यमंत्री निवास का घेराव व आंदोलन करेंगे.
संघ के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि सहकारिता कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है. ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, उपाध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, दीपक राजपूत, सुरेश गौर, कृपाराम मालवीय, जितेंद्र ठाकुर, सचिन शर्मा, डॉ. जगदीश तोमर सहित प्रहलाद चौधरी, प्रेम नारायण साहू, सुरेश सोनी, बनपसिंह वर्मा, जिला सचिव राकेश सिंह, अमृत दास बैरागी, गजराज सिंह, इंदर सिंह चौहान, नरेन्द्र शर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, कपिल, बाबूलाल, जयंत गौर सहित सभी सदस्य शामिल थे.
