बीडीएस ने की पड़ताल तो सोडा मिक्सर निकला
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में कुएं की सफाई के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया जब संदिग्ध बम मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बीडीएस को बुलाया गया जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिसे लोग बम समझ रहे थे वे बम नहीं सोडा मिक्सर है जिसे छोटा गैस सिलेंडर भी कहते भी कहते है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि गोकलपुर में कुएं की सफाई पार्षद अपने समर्थकों के साथ कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे उन्हें सफाई के दौरान एक हूबहू बम जैसी वस्तु दिखी। जिसके बाद हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बम होने के संदेह पर अलर्ट जारी हुआ। बीडीएस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बीडीएस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
जिसके बाद पता चला कि जिसे लोग बम समझ रहे थे वे बम नहीं बल्कि सोडा मिक्सर है जिसे छोटा गैस सिलेंडर भी कहा जाता है इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। विदित हो कि रांझी में पूर्व में भी कुएं की सफाई के दौरान बम के खोल मिले थे। जिसके बाद मामले में पुलिस, खूफिया जांच एजेंसियां, आर्मी ने जांच पड़ताल की थी। बम कहां से पहुंचे और किसके थे इसका राज अब तक नहीं खुला हैं।
