रायसेन। मध्यप्रदेश पुलिस के जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी – है जरूरी” का शुभारंभ रायसेन में सांची विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, सीईओ अंजू भदौरिया व एसपी पंकज पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ दिलाई। एसपी पांडे ने बताया कि 15 से 30 जुलाई तक युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। रैली व प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई।
रायसेन में नशे से दूरी की विधायक डॉ. चौधरी ने दिलाई शपथ
