परेशान किसानों को खाद नहीं तो कांग्रेसी करेंगे हल्ला बोल आंदोलन

रायसेन। खरीफ फसल की बुआई के बीच तहसील रायसेन क्षेत्र में रासायनिक खाद की भारी किल्लत बनीं हुई है। सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल मीडिया प्रभारी जावेद अहमद खान आदि कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों से एक माह पूर्व नगद राशि लेने के बाद भी सहकारी समितियां खाद नहीं दे रहीं।यह सरासर गलत है।शहर के प्राइवेट दुकानदार निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेच रहे हैं, वहीं नकली खाद-दवाओं की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।मंडी की एमपी एग्रो और जिला विपणन विभाग की संजय नगर खाद गोदाम पर महिलाओं समेत किसान घंटों धूप-बारिश में लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।कांग्रेस ने मांग की है कि संबंधित संस्थाओं व दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई हो, खाद वितरण नियमित हो और गोदामों पर छाया व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन के अधिकारियों से रासायनिक उर्वरक डीएपी यूरिया यूरिया खाद किसानों को प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए।वहीं पर एसडीएम मुकेश सिंह ने कहा है कि जल्द ही डीएपी,यूरिया खाद की एक रैक आने वाली है जिससे किसानों की समस्या का समाधान कुछ हद तक हल हो सकेगा।

 

 

Next Post

रज्जाक गैंग पर एक और एफआईआर दर्ज

Thu Jul 17 , 2025
जबलपुर: ओमती पुलिस ने रज्जाक गैंग पर एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। फर्जीवाड़ा कर लोन की रकम निकालने, पिस्टल अड़ाकर धमकाने और वाहन लूटने के आरोप में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी बनाया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक शेख कामरान पिता शेख गुलाब […]

You May Like