इंदौर:एरोड्रम इलाके में पुराने मकान के नवीनीकरण के दौरान हुए एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई. विजयश्री कालोनी स्थित मकान की छत पर छज्जा तोड़ते समय 30 वर्षीय ओंकार नीचे गिर गए और गंभीर चोटें लग गईं.
ओंकार, गोवर्धन पैलेस के निवासी थे. छत पर छज्जा तोड़ते समय वह संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है
