
ग्वालियर। खाटूश्यामजी का 55 वां 5 दिवसीय वार्षिक महोत्सव के पहले दिन भव्य शाही पालकी शोभा यात्रा निकाली गई यह आयोजन परम श्रद्धेय भक्त शिरोमणि श्याम लीन श्री किशन बाबा के आशीर्वाद से एवम् श्याम अग्रवाल के मार्ग दर्शन में निकाली गई इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए श्री श्याम मंडल श्याम हवेली के अध्यक्ष एम के अग्रवाल और सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया की सर्व प्रथम भव्य शाही पालकी शोभा यात्रा में ज्योत प्रज्वलित कर प्रारंभ हुयी इस मौके पर मध्य प्रदेश शासन के उर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर व क्षेत्रीय विधायक सतीश सिंह सिकरवार उपस्थित थे आज विशाल शाही पालकी यात्रा जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर रोड़ से प्रारंभ होकर इन्दरगंज से दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल से दौलत गंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार होते हुए डीडवाना ओली गस्त का ताजिया होकर राम मंदिर पर आकर समाप्त हुयी इस आयोजन में विशेष आकर्षण पूरी रोड़ पर श्री श्याम प्रभु के लिए बिल्कुल नया लाल कार्पेट सम्पूर्ण यात्रा में रोड़ पर बिछाया गया इस तरह का आयोजन शहर में पहली बार किया गया दो हंस वाहिनी इस शोभा यात्रा में सम्मिलित थी दो ऊंट भी शामिल थे डबल डेकर साउंड गाड़ी विशाल नंदी एवम् उज्जैन के आघोरियो द्वारा तांडव नृत्य पूरे मार्ग में करते नजर आ रहे थे जयपुर के 25 कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य का रोड़ पर प्रदर्शन किया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा इस भव्य शाही पालकी में 150 श्याम भक्तो ने निशान लेकर सम्पूर्ण यात्रा में नजर आये इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवम् पुरुष और बच्चे शामिल थे कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार टिबडीवाल फरीदाबाद भी सम्पूर्ण आयोजन में सम्पूर्ण शाही पालकी यात्रा में अपने श्याम भक्तो के साथ व्यवस्था बनाए रखें थे इस आयोजन में श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा भी आकर्षण का केन्द्र रही श्याम प्रभु के भजनों पर सभी भक्त थिरकते थिरकते पूरी रास्ते पर चले
संजय कट्ठल ने बताया की इस शाही पालकी शोभा यात्रा के इस आयोजन में सर्व प्रथम 4 घोड़े चल रहें थे दो ऊंट इसके बाद खलील का 25 दलीय ढ़ोल गणेश जी की झांकी नंदअघोरियों एवम् अघोरियों का तांडव नृत्य हनुमान झांकी लाइव सिंगर डबल डेकर गाड़ी श्याम भक्त निशान लेकर चल रहे थे 20 दलीय जयपुर के कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य रोड़ पर कलाकारों द्वारा किशन बाबा ज्योत शहनाई
शाही पालकी प्रसाद वितरण इसके पश्चात अंत में सफाई और कचरा हटाने की व्यवस्था की गयी थी इस आयोजन में शहर की विभिन्न धार्मिक एवम् समाजसेवी संस्थाओं ने जमकर स्वागत किया इस आयोजन में मध्य प्रदेश चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, पार्षद अंजना हरी बाबू शिवहरे, अंकित कट्ठल, अनिल सांखला सहित विभिन्न संगठनों के लोग सम्मिलित हुये ।
अन्य होने वाले आयोजन इस प्रकार है 30 अक्टूबर को शुक्रवार श्याम हवेली पर सुंदरकांड पाठ पंडित अंकित शर्मा द्वारा किया जाएगा यह आयोजन रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा 31 अक्टूबर शनिवार को श्याम हवेली पर भजनों का अखाड़ा कुमार गौरव पारिख कोलकाता एवम् स्थानीय कलाकारों द्वारा रात्रि 7 बजे से प्रभु इच्छा तक 1 नवम्बर को श्याम हवेली से दोपहर 2 बजे से श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्री श्याम हवेली से हजीरा बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर सम्पन्न होगी 1 नवम्बर को विशाल जागरण इसमें राष्ट्रीय स्तर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा इसमें रोहित शर्मा जिम्मी कोलकाता से संजय खेमका दिल्ली से विजय राजपूत दिल्ली से श्रीमति राशी पाटनी फरीदाबाद से एवम् मनोज शर्मा ग्वालियर से रहेंगे इनके द्वारा विशाल जागरण में भजनों का सिलसिला जारी रहेगा 2 नवम्बर को श्री श्याम हवेली पर हवन प्रातः 9 बजे एवम् प्रसादी एक बजे से इस सम्पूर्ण आयोजन में पूरे मध्य प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों से भी लोग इसमें आमंत्रित हैं इस आयोजन में भाग लेने आ रहें हैं इन सभी आयोजन सभी श्याम प्रेमियों से निवेदन है कि होने वाले आयोजन का लाभ उठायें
